(संजय स्वार)
हल्द्वानी में हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष पर एक महिला द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाया गया साथ ही पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवा नेता मुकेश भट्ट पीड़िता का अश्लील वीडियो वायरल करने और परिवार को हानि पहुचाने की धमकी दिया करता था। जिसको लेकर आरोपी द्वारा उसका दो साल से यौन शोषण किया जा रहा था। महिला द्वारा बताया गया कि वह अपने दो बच्चे की जान बचाने के लिए मजबूरन आरोपी के साजिश का शिकार होने लगी। महिला द्वारा साहस दिखाकर अपने पति को आपबीती बताई तो पति ने अपनी पत्नी का साथ देकर आरोपी को सलाखों के पीछे धकेलने की ठान ली, आरोपी मुकेश भट्ट नेतागिरी के साथ हल्द्वानी में टैक्सी संचालन का कार्य करता है। सोमवार रात्रि में जब हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो रहा था तब पीड़िता के परिवार पर मुकदमा दर्ज न करवाने का दबाव बनवाने और धमकाने के लिए भाजपा के कई नेता और बाहुबली पीड़िता के घर जा धमके। पीड़िता को इस बात का अंदेशा पहले ही था तो वह अपने रिश्तेदारी में रुक गई। हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो चुका है अब सत्ताधारी पार्टी के दबाव के साथ पुलिस आरोपी को कब तक गिरफ्तार करती है ? वही आरोपी मुकेश भट्ट ने बताया कि उसका और महिला के सम्बंध दोनो की रजाबन्दी से बने थे, अब मुझे साजिश के तहत फसाया जा रहा है।