बिहार में चमकी बुखार से हो रही मौतों पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा फैसला लिया है. राहुल गांधी आज यानी बुधवार को अपना जन्मदिन भव्य तरीके से नहीं मनाएंगे. केवल पार्टी कार्यकर्ताओं और बच्चों से मुलाकात करेंगे. आज राहुल का 49वां जन्मदिन हैं. राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए हैं. यहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं. इस दौरान कई पार्टी कार्यकर्ता ने राहुल से अध्यक्ष पद से इस्तीफा न देने की अपील की है. कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करने के बाद राहुल बच्चों से मिलेंगे.
