देश में कोरोना महामारी पर कंट्रोल करने के लिए खाकी वर्दी फ्रंट फुट पर रहती है। पुलिसकर्मी कोरोना संकट को खत्म करने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। इसमें पुलिसकर्मियों को कोरोना होने की संभावनाएं सबसे ज्यादा रहती है। इस समय देश में सबसे पहले नंबर पर महाराष्ट्र राज्य है, जहां कोरोना पीड़ितों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसी प्रदेश में खाकी वर्दी पर कोरोना का कहर बरप रहा है। अभी तक चार पुलिसकर्मी कोरोना के कहर में मौत के मुंह में समा चुके हैं।
महाराष्ट्र में चार पुलिसकर्मियों की मौत से सनसनी फैल गई है। सुनने में आ रहा है कि कई पुलिसकर्मी अभी गंभीर स्थिति में है। ताजा रिपोर्ट पर अगर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 457 पुलिसकर्मियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसमें 48 पुलिसकर्मी ऐसे हैं जो उच्चाधिकारी है। जबकि 409 पुलिसकर्मी छोटी रैंक के हैं।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 771 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं और 35 लोगों की मौत हुई है। अब महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 14541 हो गई है। इनमें 9 हजार से ज्यादा अकेले मुंबई के मामले हैं। राज्य में कोरोना से अब तक 583 लोगों की मौत हुई है।

चौंकाने वाली बात यह है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अकेले 100 के करीब पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। यहां पुलिसकर्मियों पर कोरोना का संकट सबसे ज्यादा पैदा हो गया है। इसी दौरान यह भी पता चला है कि मुंबई में एक थाना ऐसा है जहां 6 इंस्पेक्टर सहित 12 पुलिस कर्मी कोरोना की जकड़ में आ गए हैं। इस थाने का नाम है जेजे मार्ग थाना।
मुंबई के जेजे मार्ग थाना में 12 पुलिसकर्मियों में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुंबई पुलिस में सन्नाटा फैल गया है। हालांकि, इस थाने के 40 लोगों को एहतियात के तौर पर आइसोलेशन में रखा गया है। कोरोना के संक्रमण में आकर महाराष्ट्र पुलिस के अब तक चार कर्मियों की मौत हो चुकी है। जिनमें एक पुलिसकर्मी पुणे का है तो तीन पुलिसकर्मी मुंबई के हैं।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 771 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं और 35 लोगों की मौत हुई है। अब महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 14541 हो गई है। इनमें 9 हजार से ज्यादा अकेले मुंबई के मामले हैं। राज्य में कोरोना से अब तक 583 लोगों की मौत हुई है।

