बॉलीवुड, हॉलीवुड और क्रिकेट जगत के सितारों ने 3 मई को देश का सबसे बड़ा वर्चुअल कॉन्सर्ट फेसबुक पर लाइव किया। इस आयोजन का उद्देश्य कोरोना पीड़ितों के लिए फंड इकट्ठा करना था।
रविवार 3 मई शाम 7:30 बजे शुरू हुए इस कॉन्सर्ट में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, गुलजार, एआर रहमान, जावेद अख्तर, ब्रायन एडम्स, विल स्मिथ, सोनू निगम, ऋतिक रोशन, निक जोनस, विकी कौशल, आयुष्मान खुराना, कपिल शर्मा, उस्ताद अमजद अली खान, अनुष्का शंकर, प्रियंका चोपड़ा, आमिर खान, अनिल कपूर, रणवीर सिंह, अभिषेक बच्चन जैसे 85 से ज्यादा सितारों ने अपनी प्रस्तुति और संदेश दिए।
https://www.instagram.com/p/B_w27BppNVU/?utm_source=ig_web_copy_link
करण जौहर ने इस इवेंट से जमा हुए फंड की जानकारी शेयर की है। गिव इंडिया प्लेटफॉर्म को फंड देकर मदद करने के लिए इस इवेंट में सितारों ने “i Can, i Will, i Must Help” स्लोगन दोहरा कर मदद की अपील की थी। करण, जोया अख्तर के साथ इस इवेंट के प्रमुख सूत्रधार रहे।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- फेसबुक पर दुनिया के सबसे बड़े फंड रेजर के रूप में आई फॉर इंडिया ने 52 करोड़ रुपए जुटाए हैं और यह सिलसिला जारी है। इस फंड में 4.3 करोड़ रुपए ऑनलाइन, कार्पोरेट डोनर से 47.77 करोड़ रुपए आए। यह गिनती अभी चल रही है। यह पूरा फंड कोविड-19 रिलीफ में जाएगा।
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 46 हजार 541 हो गई है। मंगलवार को आंध्रप्रदेश में 67, राजस्थान में 38, जबकि बिहार और ओडिशा में एक-एक मरीज मिले। इससे पहले सोमवार को सबसे ज्यादा 3656 संक्रमित बढ़े। सबसे ज्यादा 1084 संक्रमित ठीक भी हुए। राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुल संक्रमित 46 हजार 483 हैं। 32 हजार 188 का इलाज चल रहा है। 12 हजार 726 ठीक हो चुके हैं और 1568 की मौत हुई। इस बीच, दिल्ली सरकार की सेंट्रलाइज ट्रॉमा सर्विस में लगी एंबुलेंस के स्टाफ के 17 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

