नैनीताल से सांसद और भाजपा के उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट इन दिनों खासे प्रसन्न बताए जा रहे हैं। कारण है बतौर सांसद उनके द्वारा पेश किया गया प्रायवेट मेम्बर बिल जिसको राष्ट्रीय मीडिया ने हाथों हाथ लेकर भट्ट को खासा प्रसिद्ध कर डाला है। दरअसल इस सत्र में भट्ट ने एक प्राइवेट मेंबर बिल जनसंख्या पर काबू पाने की बाबत रखा। हालांकि 22 नवंबर को 28 प्राइवेट मेंबर बिल सदन में रखे गए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा भट्ट के बिल पर राष्ट्रीय स्तर पर हुई है। प्रमुख अंग्रेजी दैनिक ‘दि इंडियन एक्सप्रेस’ ने तो इसे फ्रंट पेज की स्टोरी बना डाला। जाहिर है पहली बार संसद सदस्य बने अजय भट्ट के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। जानकारों की मानें तो पार्टी नेतृत्व ने भी उनके इस प्रयास को सराहा है। खबर यह भी है कि अजय भट्ट की बतौर सांसद परफाॅरमेंस प्रधानमंत्री मोदी के संज्ञान में भी आ चुकी है।
भट्ट के बल्ले-बल्ले

