उत्तर प्रदेश में अपराधी एक बाद एक ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. लेकिन पुलिस बदमाशों के सामने बेबस और लाचार नजर आ रही है. इसी के चलते यूपी के अंबेडकरनगर जिले में बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता ज़ुरगाम मेहंदी और उनके कार चालक सुनीत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. डबल मर्डर की ये सनसनीखेज वारदात अंबेडकरनगर के हंसवार थाना क्षेत्र की है. जहां नसीराबाद में रहने वाले बसपा के वरिष्ठ नेता ज़ुरगाम मेहंदी सोमवार की सुबह अपनी कार में टांडा की तरफ जा रहे थे. गाड़ी उनका ड्राइवर सुनीत यादव चला रहा था. जैसे ही उनकी कार रामपुर स्थलवा के पास पहुंची, तभी दो मोटरसाइकिलों पर आधा दर्जन बदमाशों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं.गोलीबारी में बसपा नेता ज़ुरगाम और उनके ड्राइवर को कई गोलियां लगीं. वारदात को अंजाम देकर आरोपी वहां से फरार हो गए. घटना के फौरन बाद पुलिस भी मौके पर जा पहुंची. पुलिस ने बसपा नेता और उनके चालक को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने बसपा नेता और उनके ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया.
You may also like
Latest news
Author दि संडे पोस्ट डेस्क
मध्य प्रदेश के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से हाहाकार मचा है। इन इलाकों में बाढ़ की स्थितियां...
Read More
Latest news
नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा है कि विकास दर में गिरावट नोटबंदी की वजह से नहीं आई, बल्कि ऐसा एनपीए समस्या...
Read More
Latest news
सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि तलाक के बाद पूर्व पति पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा नहीं किया जा सकता।...
Read More
Latest news
बीएचयू परिसर में सोमवार की देर रात फिर माहौल बिगड़ गया। मरीज के लिए बेड न होने की बात कहने पर शाम को पहले...
Read More
Latest news
बहुचर्चित अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले में क्रिश्चियन मिशेल के प्रत्यर्पण को भारत सरकार के लिए अहम कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है।...
Read More
Latest news
पश्चिम बंगाल में सीबीआई और ममता सरकार के बीच जंग जारी है। जिसके कारण मुख्यमंत्री रविवार रात से ही धरने पर बैठी हुई हैं।...
Read More