बसपा के पूर्व विधायक इमरान मसूद को लेकर सियासत एक बार फिर तेज हो गई है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि इमरान मसूद कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। चर्चा है कि मसूद को फिर से कांग्रेस में शामिल करने को लेकर ब्लू प्रिंट तैयार हो गया है। असल में बसपा से निष्कासन के बाद पूर्व विधायक इमरान मसूद की सियासी गाड़ी मझधार में फंसी हुई है। बीते 10 सितंबर को उन्होंने अपने समर्थकों का एक सम्मेलन बुलाया था। जिसमें ज्यादातर कार्यकर्ताओं ने उन्हें वापस कांग्रेस ही ज्वाइन करने की सलाह दी थी। इसके बाद से ही उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं शुरू हो गई थी। हालांकि, इमरान मसूद ने उस समय अपने पत्ते नहीं खोल थे। लेकिन अब इमरान मसूद दिल्ली में कांग्रेस के कई राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के संपर्क में हैं जिस कारण इमरान मसूद के दोबारा फिर से कांग्रेसी होने के कयास लगाए जाने लगे हैं।
कांग्रेस का हाथ थामेंगे मसूद!

