केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इन दिनों खास सक्रिय नजर नहीं आ रहे। पिछले दिनों महाराष्ट्र भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक से भी उन्होंने दूरी बनाए रखी। इस बैठक में पहली बार जेपी नड्डा बतौर कार्यकारी अध्यक्ष शिरकत करने मुंबई गए, लेकिन गड़करी नागपुर में ही जमे रहे। खबर है कि गड़करी की प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह संग दूरी इस बीच खासी बढ़ गई है। जानकारों की मानें तो आम चुनाव से ठीक पहले गड़करी के कुछ बयान इस दूरी का मुख्य कारण हैं। खबर यह भी है कि उन्हें अपना पुराना मंत्रालय तो मोदी ने दे दिया, लेकिन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के लिए धन आवंटित नहीं किया जा रहा है। जाहिर है मोदी-शाह सोच समझकर गड़करी को अलग-थलग करने में लगे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD