sport

तीरंदाजी संघ चुनाव पर घमासान

भारतीय तीरंदाजी संघ एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील शर्मा ने 26 मई को चुनाव के लिए नोटिस जारी कर दिया लेकिन सचिव महा सिंह ने इसे अवैध और सुप्रीम कोर्ट की अवमानना करार देकर खारिज कर दिया। शर्मा को 4 मई को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था ताकि नए सिरे से चुनाव कराया जा सके। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल हुए चुनाव को खारिज कर दिया था।

शर्मा पूर्व अध्यक्ष वी के मल्होत्रा गुट के माने जाते हैं जिन्होंने प्रशासकों की समिति की बैठक के बगैर चुनाव का नोटिस भेज दिया। कोर्ट ने नए पदाधिकारियों के कार्यभार संभालने तक समिति को काम सौंपा था। शर्मा ने सदस्य संघों को भेजे नोटिस में लिखा, भारतीय तीरंदाजी संघ के पदाधिकारियों के चुनाव 26 मई को भारतीय ओलंपिक संघ में निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में होंगे।

पांच पन्नों के नोटिस में चुनावी प्रक्रिया का शेड्यूल भी दिया गया है जिसमें नामांकन भरने की तारीख 13 से 15 मई और नामांकन वापिस लेने की तारीख 20 मई है। सचिव महा सिंह ने सदस्यों को ईमेल भेजकर नोटिस को अवैध बताया। उन्होंने लिखा, ‘मैं कुछ घंटे पहले एएआई द्वारा सुनील शर्मा के दस्तखत से जारी हुए चुनावी नोटिस को देखकर हैरान हूं। यह पूरी तरह से अवैध है। एएआई संविधान या किसी भी संघ के संविधान के तहत सचिव ही अध्यक्ष के अनुरोध पर नोटिस जारी करता है। उन्होंने कहा, सुनील शर्मा के हस्ताक्षर से गुंजन अबरोल द्वारा जारी नोटिस को अवैध बताया है और उस पर कार्रवाई नहीं करने को कहा है ,नहीं तो एएआई फिर मुसीबत में आ जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD