Country

तीखे तेवर मिल रहा फेवर : सत्ता के सामने तनकर खड़े हो रहे राहुल गांधी

शायद यह पहली बार है कि जब शिवसेना के मुखपत्र सामना ने अपनी पार्टी के बजाय कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की तारीफ में लिखा है। सामना ने लिखा है कि राहुल गांधी से दिल्ली के हुक्मरानों को डर लगता है। लगातार सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से राहुल गांधी को कमजोर नेता बताने का पुरजोर प्रयास चल रहा है। बावजूद इसके वे अब भी मैदान में डटे हुए हैं और लगातार सरकार पर गलत नीतियों के लिए हमले कर रहे हैं। सामना में यह भी लिखा है कि मीडिया के कंधे पर बंदूक रखकर विरोधी दल को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन विरोधी दल फिनिक्स पक्षी की तरह फिर से मजबूती से उठ खड़ा होगा। जिस प्रकार से गांधी परिवार को बदनाम करने की मुहिम सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इससे यह स्पष्ट होता है कि दिल्ली के सत्ताधारी राहुल गांधी से डरते हैं।
सामना में लिखा है कि लड़ाका अकेला भले रहे। उससे तानाशाह को डर लगता है और अकेला योद्धा प्रमाणिक होगा तो यह डर 100 गुना बढ़ जाता है। राहुल गांधी का दिल डेढ़ सौ गुना वाला है। सामना ने लिखा है कि कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी दोबारा आसीन होने जा रहे हैं। यह अच्छी बात है जिस प्रकार भाजपा के लिए मोदी जरूरी हैं उसी प्रकार कांग्रेस के लिए राहुल गांधी भी बेहद जरूरी हैं। यह बात सभी को स्वीकार करनी होगी हैं।
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि ‘मौजूदा तानाशाही शासन’ के खिलाफ खड़े रहने के लिये इतिहास राहुल गांधी को याद रखेगा। मुफ्ती ने ट्विटर पर लिखा कि वास्तव में ‘नया भारत चुनिंदा लोगों की गिरफ्त में है’ और गांधी एकमात्र नेता हैं जो सच बोलने की हिम्मत रखते हैं। मुफ्ती ने कहा कि आप राहुल गांधी का कितना भी मजाक उड़ाएं, लेकिन वह एकमात्र नेता हैं जो सच बोलने की हिम्मत रखते हैं। यह तथ्य है कि नया भारत चुनिंदा लोगों और साठगांठ रखने वाले पूंजीपतियों की गिरफ्त में है। मौजूदा तानाशाही शासन के खिलाफ खड़े रहने के लिये इतिहास उनको याद रखेगा।
नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि राहुल गांधी एक फाइटर के तौर पर सामने आ रहे है

चीन द्वारा गांव बसाने के दावे वाली खबरों को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया कि उनका वादा याद करिए- मैं देश झुकने नहीं दूंगा . गौरतलब है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश में एक नया गांव बसाया है, जहां लगभग 100 से अधिक घर बने हुए दिखाई दे रहे हैं। 1 नवंबर, 2020 को उपग्रह के माध्यम से ली गई इन तस्वीरों से पुष्टि हुई है कि यह गांव भारत की सीमा के 4.5 किलोमीटर अंदर बना हुआ है। इन खबरों पर सतर्कता पूर्वक प्रतिक्रिया देते हुए सरकार की तरफ से कहा गया कि वह देश की सुरक्षा पर असर डालने वाले समस्त घटनाक्रमों पर लगातार नजर रखता है और अपनी संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाता है।

 इस पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछा है कि वह, उनके वंश के लोग और कांग्रेस चीन पर झूठ बोलना कब बंद करेंगे? क्या इस बात का खंडन कर सकते हैं कि हजारों किलोमीटर जमीन नेहरु ने चीन को तोहफे में दे दी थी। किसान आंदोलन और कृषि कानूनों को लेकर नड्डा ने कांग्रेस पर किसानों को भड़ाकने और गुमराह करने का आरोप लगाया है।  इस पर राहुल गांधी ने कहा कि तीनों कानूनों को वापस लिए बगैर कोई समाधान नहीं होगा। वहीं किसानों को भड़काने के बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आरोपों पर राहुल गांधी ने कहा कि वह क्या करते हैं, देश जानता है। ‘खेती का खून , तीन काले कानून’ पत्रिका का विमोचन करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भट्टा परसौल में किसानों के साथ मैं खड़ा था, नड्डा जी नहीं। साथ ही  राहुल गांधी ने कहा कि ‘कौन हैं नड्डा’। नड्डा कोई ‘हिंदुस्तान के प्रोफेसर’ तो हैं नहीं कि उनकी हर बात का जवाब दें। नड्डा की बात तो दूर मैं मोदी जी से नहीं डरता। वे लोग मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।  हां, गोली मार सकते हैं, पर छू नहीं सकते. ये ठीक से सुन लें।

You may also like

MERA DDDD DDD DD