Country

आखिर रिया को ईडी के सामने पेश होना ही पड़ा 

अभिनेता सुशांत सिंह की मौत के  मामले में  सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा था कि मामले में सच सामने आना चाहिए।  सुशांत की मौत के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर चुके प्रवर्तन निदेशालय ने  अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती  को समन भेजकर आज सात अगस्त  को पूछताछ के लिए बुलाया था । सीबीआई ने सुशांत सिंह की मौत के  मामले में एफआईआर भी दर्ज की है। एफआईआर में रिया चक्रवर्ती समेत छह लोगों को आरोपी बनाया गया है। वहीं इसी जांच के सिलसिले में ईडी ने आज रिया चक्रवर्ती को अपना बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था। इसके बाद आज उसने और समय देने की अपील की है,लेकिन ईडी ने उसकी अपील ठुकरा  दी।

मालूम हो कि सुशांत के पिता केके सिंह ने बिहार पुलिस में अभिनेत्री रिया के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई थी। इसी FIR का संज्ञान लेते हुए ईडी ने रिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। इसी एफआइआर के आधार पर बिहार पुलिस ने सीबीआइ जांच की सिफारिश की। मालूम हो कि ईडी ने आज शुक्रवार सात अगस्त को रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुलाया था।

You may also like

MERA DDDD DDD DD