फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले की जांच कर रही। बिहार पुलिस की स्पेशल टीम का नेतृत्व कर रहे। आईपीएस विनय तिवारी को बीएमसी ने छोड़ दिया है। वृहन्मुंबई म्युनिसिपल काॅरपोरेशन (बीएमसी) ने उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया गया था। आईपीएस विनय तिवारी ने कहा कि ‘बीएमसी’ ने मुझे इसकी जानकारी टेक्स्ट मैसेज के जरिए दी है। मैं क्वारंटीन से मुक्त हो गया हूं।
मैं जल्द ही पटना के लिए रवाना हो जाऊंगा। सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले को लेकर जांच करने गई चार सदस्यीय पटना पुलिस टीम 6 अगस्त को वापस पटना रवाना हो गई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है। रिया चक्रवर्ती को सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर में एक अभियुक्त नामित किया गया है।
केंद्र द्वारा एजेंसी को बाॅलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच करने के लिए कहने के एक दिन बाद, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एफआईआर के आधार पर रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के सदस्यों सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रिया चक्रवर्ती के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए उकसाने और आपराधिक षड्यंत्र रचने और धोखाधड़ी, धमकी सहित भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

