Country

न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगे अखिलेश यादव

राहुल गाँधी की न्याय यात्रा इन दिनों उत्तरप्रदेश का दौरा कर रही है। इसी बीच अमेठी और राय बरेली में राहुल गाँधी न्याय यात्रा का नेतृत्व करेंगे। इस यात्रा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल होंगे या नहीं इसमें अभी तक संशय बना हुआ है।

 

खबरों अनुसार अखिलेश यादव कांग्रेस के किसी कार्यक्रम या मंच को तब तक साझा नहीं करेंगे जबतक गठबंधन फ़ाइनल नहीं होता। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा और किसके खाते में कौन सी सीट जाएगी ये सब तय हो चूका है। लेकिन कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कुछ सीटों को लेकर अड़े हैं, इस वजह से गठबंधन का अंतिम स्वरूप अभी भी तय नहीं हुआ है। दरअसल समाजवादी पार्टी ने सबसे पुरानी पार्टी को लोकसभा चुनाव के लिए 11 सीटों की पेशकश की। लेकिन कांग्रेस ने राज्य में ज्यादा सीटों की मांग की है।

 

इस मामले में कांग्रेस की उत्तरप्रदेश इकाई के प्रमुख अजय राय ने पहले कहा था कि पार्टी को वर्ष 2009 के आम चुनाव में जीती गई लगभग दो दर्जन सीटें मिलनी चाहिए। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस विपक्षी I.N. D.I.A गुट में भागीदार है। कहा जा रहा है कि यदि कल तक गठबंधन में सीटों की संख्या और सीटों के नाम तय नहीं हुए तो अखिलेश यादव राहुल गांधी की ‘न्याय यात्रा’ में शामिल नहीं दिखेंगे।

 

यदि कांग्रेस नहीं मानती तो अखलेश कांग्रेस से दूरी बना सकते हैं। इससे पहले कॉंग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 6 फरवरी को अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश में न्याय यात्रा के दौरान शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा था। उस दौरान सपा प्रमुख ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा था कि वह रायबरेली और अमेठी में न्याय यात्रा में शामिल होंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम नरेश के कहने अनुसार यह न्याययात्रा 20 फरवरी मंगलवार को दोपहर 2 बजे से अमेठी के फुरसतगंज से फिर शुरू होगी। आज शाम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी अमेठी के बाबूगंज में एक जनसभा को चार बजे संबोधित करेंगे।

 

यह भी पढ़ें : उत्तरप्रदेस में पहुँची न्याय यात्रा

You may also like

MERA DDDD DDD DD