करीब एक दशक तक बिहार की राजनीति से दूर रहे अनंत सिंह जेल से बाहर आते ही सियासत में सक्रिय हो गए हैं। चर्चा है कि अनंत सिंह राजनीति की दूसरी पारी की तैयारी में जुट गए हैं। इस बीच अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद अब उनके जेडीयू के साथ वापस आने की अटकलें तेज हो गई हैं। चर्चा है कि बीते लोकसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह ने परदे के पीछे रहकर न सिर्फ जेडीयू उम्मीदवार ललन सिंह की मदद की थी, बल्कि पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद ललन सिंह के लिए चुनाव प्रचार भी करते नजर आए थे। ऐसे में चर्चा है कि अनंत सिंह आगामी विट्टाानसभा चुनाव में एक बार फिर से सियासी दांव खेलते हुए नजर आ सकते हैं और नीतीश कुमार से उनकी यह मुलाकात अपने आप में भी बहुत कुछ बता रही है। गौरतलब है कि पटना हाईकोर्ट ने मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को एके-47 और बुलेट प्रूफ जैकेट के मामले में बरी कर दिया है। जिसके बाद पिछले हफ्ते वो जेल से रिहा हो गए हैं। अनंत सिंह आरजेडी में भी रह चुके हैं और 2020 के बिहार चुनाव में किस्मत भी आजमा चुके हैं। चुनाव जीतने के बाद 2022 में एमपी-एमएलए कोर्ट ने एके-47 मामले में अनंत सिंह को 10 साल की सजा सुनाई थी। सजा होने के बाद अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता भी चली गई थी। इसके बाद मोकामा सीट पर उपचुनाव हुए, अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी आरजेडी के टिकट पर मैदान लड़ीं और जीतकर विधानसभा पहुंचीं। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नीतीश कुमार ने पलटी मारी और एनडीए में शामिल हो गए। दूसरी ओर नीलम देवी भी एनडीए का दामन थाम लिया था। अब उनके पति अनंत सिंह के भी जेडीयू में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD