भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर दो लिस्ट जारी कर दी हैं। इन दो सूची में 250 से ज्यादा उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया है। अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो राज्य में अभी भी कई ऐसी सीटें हैंए जिन पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की गई है। जिनको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी इन पर दांव खेल सकती है। इन्हीं में एक नाम है मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव का। अपर्णा विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से बगावत करके बीजेपी में शामिल हो गई थीं। तब से उन्हें पार्टी में अब तक कोई पद नहीं मिला है। विधानसभा चुनाव से पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि बीजेपी लखनऊ की किसी सीट से अपर्णा यादव को प्रत्याशी बना सकती हैए लेकिन ऐसा नहीं हुआ अब अपर्णा को लोकसभा टिकट मिलने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। गत् सप्ताह उन्होंने दिल्ली पार्टी मुख्यालय पहुंचकर पार्टी महासचिव सुनील बंसल से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें अपर्णा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल में शेयर कीं जिसमें वो सुनील बंसल के साथ दिखाई दे रही हैं। ये तस्वीरें ऐसे समय में आई हैं जब लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है और पार्टी उम्मीदवारों की सूची तैयार करने में जुटी है। ऐसे में कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। कहा जा रहा है कि पार्टी अपर्णा को चुनावी मैदान में उतार सकती है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD