Country Latest news

बगदादी की बहन गिरफ्तार खोल सकती है कई राज 

बगदादी की बहन गिरफ्तार खोल सकती है कई राज 

अमेरिकी कार्यवाही में मारे गए आईएस सरगना अबु बकर अल-बगदादी की बहन रसमिया को गिरफ्तार करने की खबर सामने आयी है।  माना जा रहा है कि बगदादी की बहन का आतंकवादी संगठन से संबंध है। बगदादी की इस बहन को उत्तरी सीरिया के शहर से गिरफ्तार किया गया है। सेना के उत्तरी सीरिया के अजाज शहर से बगदादी की बहन को एक छापे के दौरान गिरफ्तार करने का दावा किया है। छापे के दौरान बगदादी की बहन एक कंटेनर में छुपी बैठी थी। यह जानकारी तुर्की अधिकारियों ने रॉयटर्स को दी।
जब उसे पकड़ा गया तब उसके साथ उसके पांच बच्चे भी थे। अधिकारी ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि आईएसआईएस के आंतरिक कामकाज को लेकर बगदादी की बहन से खुफिया जानकारी इकट्ठा की जा सकती है।’  
पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि अमेरिकी सैनिकों द्वारा एक विशेष ऑपरेशन के दौरान सीरिया में बगदादी की मौत हो गई। आईएस के प्रवक्ता अबु हमजा अल-कुरैशी ने 31 अक्टूबर को ऑडियो मैसेज जारी कर बगदादी के मारे जाने की पुष्टि की थी। इस दौरान उसने अमेरिका को धमकी दी। इस टेप में कहा गया कि बगदादी की मौत का बदला अमेरिका से लिया जाएगा।
इसी ऑडियो में बताया गया कि अबु इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी को संगठन का नया सरगना बनाया गया है। 3 नवंबर को आईएस से जुड़े नैसर न्यूज ने मिस्र और बांग्लादेश के आतंकियों की तस्वीर जारी की थी। इसमें सभी कुरैशी को समर्थन देते नजर आ रहे थे।  

You may also like

MERA DDDD DDD DD