कर्नाटक में एक बार फिर सावरकर को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासत शुरू हो गई है। विपक्ष के नेता (एलओपी) आर अशोक ने कर्नाटक विधानसभा भवन से विनायक दामोदर सावरकर की तस्वीर हटाए जाने पर विरोध-प्रदर्शन करने की धमकी दी है। अशोक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सावरकर की तस्वीर को हटाकर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर लगाना चाहती है। खबरों के मुताबिक बीजेपी विधायक आर अशोक ने कहा कि जब राज्य में उनकी सरकार थी तो उसने विधानसभा में सावरकर की फोटो लगाई। सावरकर देशभक्त थे और वह आजादी की लड़ाई के लिए जेल भी गए थे। लेकिन अब कांग्रेस तस्वीर हटाने का प्लान बना रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस सावरकर की फोटो को हटाकर नेहरू की तस्वीर को लगाना चाहती है ताकि वंशवादी राजनीति का महिमामंडन किया जा सके। कांग्रेस का तर्क है कि सावरकर की तस्वीर के बजाय दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर लगाई जानी चाहिए। गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में शीतकालीन सत्र के दौरान पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार ने विधानसभा में सावरकर की फोटो का अनावरण किया था। बीजेपी के इस कदम की कांग्रेस ने आलोचना की थी। विधानसभा में सावरकर की फोटो को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन भी किया था।

You may also like

MERA DDDD DDD DD