बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र में तीन महिलाओं को डायन बताकर पीटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। पहले तीनों महिलाओं को पिटा गया और फिर पंचायत बुलाकर सिर के बाल काट दिए गए। जब इतने से भी लोगों का मन नहीं भरा तो तीनों महिलाओं को अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Bihar: After a viral video emerges showing 3 women being beaten up & being paraded half-naked in Dakrama village in Muzaffarpur, SDO, East Muzaffarpur Kundan Kumar says, "This is a crime. The police after a thorough investigation will take an action against the accused". pic.twitter.com/RLBP602iIH
— ANI (@ANI) May 5, 2020
मुजफ्फरपुर के एसडीओ ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जांच करना शुरू कर दी। मुजफ्फरपुर के एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी के साथ 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 6 अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। वीडियो वायरल होने पर एसडीओ ने कहा था कि मामले की छानबीन के बाद ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के बाद तीनों महिलाओं के परिजन खौफ में है और उन्होंने गांव को छोड़ दिया है।
खबरों के मुताबिक, गांव के कुछ दबंगों ने तीनों महिलाओं पर तंत्र-मंत्र सीखने का आरोप लगाएं थे। जिसके बाद पंचायत बुलाई गई थी। ग्रामीणों की भीड़ के बीच पंचों ने तीन महिलाओं को डायन करार देकर हैवानियत भरी सजा दी। इस दौरान महिलाएं अपने को निर्दोष बताते हुए गुहार लगाती रही। लेकिन पंचों ने एक नहीं सुनी। वहीं पंचों ने पुलिस के पास जाने पर गंभीर परिणाम की धमकी भी दे डाली।
बताया जा रहा है कि महिलाओं को पहले रोड पर लाकर बैठा दिया गया, फिर इनके बाल मुंडवाए गए। इस दौरान महिलाओं को पेशाब भी पिलाया गया। कुछ युवक महिलाओं के साथ मारपीट भी करते देखे गए। इसके बाद महिलाओं को गांव में घुमाया गया। एडीजी पटना जितेंद्र कुमार ने कहा कि मुजफ्फरपुर में महिलाओं के साथ हुए अमानवीय व्यवहार के मामले को पुलिस ने तुरंत संज्ञान में लिया है। 15 से अधिक व्यक्तियों के खिलाफ नामज़द कांड दर्ज़ करके, 9 व्यक्तियों की अभी तक गिरफ्तारी की जा चुकी है। ये 9 वे लोग थे जो इस कांड को करने में सक्रिय रूप से शामिल थे।
कल मुजफ्फरपुर में महिलाओं के साथ हुए अमानवीय व्यवहार के मामले को पुलिस ने तुरंत संज्ञान में लिया।15से अधिक व्यक्तियों के खिलाफ नामज़द कांड दर्ज़ करके 9व्यक्तियों की अभी तक गिरफ्तारी की जा चुकी है। ये 9वो लोग थे जो इस कांड को करने में सक्रिय रूप से शामिल थे:जितेंद्र कुमार ADG पटना https://t.co/31BMyycPqg pic.twitter.com/G1egdMoK5v
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2020

