Country

बिहार: पशु चोरी के शक में तीन लोगों  की भीड़ ने पीट-पीटकर  की हत्या

बिहार के छपरा से मॉब लिंचिग की घटना सामने आयी है। मामला जिले के बनियापुर थाना क्षेत्रपिठौरी नंदलाल टोला  की है। जहां मवेशी चुराने आए   तीन युवकों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल छपरा में हो गई। घटना गुरुवार की देर रात की है। ग्रामीणो ने बताया किपिकअप पर सवार तीनों रात्रि के लगभग एक बजे गांव में प्रवेश किए थे। पहले बुधु राम के घर से चार बकरियों को चुराकर पिकअप पर लाद लिया था। ग्रामीणों की कोई सुगबुगाहट नहीं होने पर चोर घर के निकट बंधी भैंस को दोबारा खोलने में लगे थे।इस बीच घरवाले उनकी आहट सुन कर जग गए और चोर-चोर की शोर करना शुरू कर दिए। शोर सुन कर गांव के लोग जग गये। काफी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगो की भीड़ को आते देख युवक भागने का प्रयास कर रहे थे लेकिन ग्रामीणो ने पीछा कर तीनो को पकड़ कर लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दी। जिससे तीनो की मौत हो गई हैं|   भीड़ द्वारा पीट-पीट कर तीन की हत्या की सूचना पर एसडीपीओ अजय कुमार, बनियापुर थानाध्यक्ष सुजित कुमार, सहाजितपुर थानाध्यक्ष संजय प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटे हैं।  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिकअप भी पुलिस ने बरामद कर ली है। इस मामले में पुलिस ने तीन की गिरफ्तारी की है पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है सदर और मढौरा डीएसपी के साथ आधा दर्जन थानों की पुलिस वहां कैम्प किये हुये है . पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है अभी कोई प्राथमिकी दर्ज नही हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD