हल्द्वानी। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने भाजपा से निष्कासित विधायक कुँवर प्रणव चैम्पियन को भाजपा में शामिल करने को उत्तराखंड की जनता और राज्य आन्दोलनकारियों का अपमान बताया है। कहा कि उत्तराखंड के लिए अभद्र टिप्पणी कर उत्तरखंड आंदोलनो के शहीदो व बलिदानियो का अपमान किया था, को पुनः भाजपा में सम्मिलित कर उत्तराखंड आंदोलन के बलिदानियों व अत्तराखंड की जनता का घोर अपमान किया। इससे भाजपा के चेहरा बेनक़ाब हो गया, जिसे उत्तराखंड की जनता कभी माफ़ नही करेगी और आगामी चुनाव में सबक़ सिखाएगी।

आज भी जब हम रामपुर तिराहा व मुज़फ़्फ़र काण्ड का स्मरण करते है तो हम सिहर जाते है कि किस तरह उत्तराखंड आन्दोलन कारियों को गोली मारी गयी थी और हमारी माँ बहिनो के साँथ दुराचार व दुर्व्यवहार किया गया। भाजपा ने उत्तराखंड पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को गले लगाकर उत्तरखंड की भावना का चीर हरण करने का काम किया है। भाजपा ने अपने राजनैतिक स्वार्थों के चलते उत्तराखंड के बलिदानियों को भुला दिया। भाजपा द्वारा राज्य स्थापना दिवस पर राज्य आन्दोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देना महज़ एक राजनैतिक ड्रामा है। यदि सही मायने में भाजपा शहीदो को श्रद्धांजलि देना चाहती तो उत्तराखंड के ख़िलाफ़ टिप्पणी करने वालों के ख़िलाफ़ कठोर कार्यवाही करते हुए पार्टी से निष्कासित करती और संदेश देती कि जो उत्तरखंड की भावनाओं का अपमान करेगा उसे कभी माफ़ नही किया जा सकता। ऐसा ना कर उत्तराखंड के ख़िलाफ़ टिप्पणी करने वाले को गले लगाकर भाजपा ने अपने उत्तराखंड विरोधी होने का साफ़ परिचय दे दिया है।

