कांग्रेस में अहम फैसले लेने वाली कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक आज शुरू होने जा रही है। नए नेतृत्व में गठित नई कार्यसमिति की पहली बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश के वर्तमान हालात और राजनीतिक परिदृश्य पर पार्टी नेताओं को संदेश देंगे। सीडब्ल्यूसी में इस साल होने वाले तीन विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा होनी है। इस दौरान विपक्षी दलों की एकजुटता और चुनावी तालमेल पर भी चर्चा होगी।