world

डेक्सामेथासोन कोविड-19 के मरीजों के लिए साबित हो सकती है रामबाण

डेक्सामेथासोन कोविड-19 के मरीजों के लिए साबित हो सकती है रामबाण

कोरोना वायरस से बचाव के लिए पूरी दुनिया दवा और वैक्सीन खोजने में लगी है। इसी बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। इंग्लैंड के वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है कि उन्हें ऐसे प्रमाण मिले हैं कि डेक्सामेथासोन नामक दवा के प्रयोग से कोरोना के मरीज ठीक हो रहे हैं। एक रिचर्स के मुताबिक, डेक्सामेथासोन नाम के स्टेराइड से गंभीर मरीजों की मृत्यु दर एक तिहाई तक घट गई है और जल्द ही इस दवा को लेकर एक रिसर्च पेपर भी प्रकाशित दिया जाएगा।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से जारी नतीजे में कहा गया है कि सस्ती और आसानी से उपलब्ध होने वाली डेक्सामेथासोन से कोरोना के संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित लोगों की जान बचाई जा सकती है। साथ ही यह भी कहा गया है कि जो लोग वेंटिलेटर पर थे उन लोगों में इस दवा के इस्तेमाल से मौत की संभावना लगभग एक तिहाई तक कम हो गई है।

डेक्सामेथासोन दवा पर रिसर्च कर रहे वैज्ञानिक मार्टिन लैंडरे के अनुसार, रिचर्स यह बताती है कि यदि कोरोना के मरीज में ऑक्सीजन की कमी है और वह वेंटिलेटर पर है तो ऐसे मरीज को अगर डेक्सामेथासोन दवा दी जाती है तो उसके बचने की उम्मीद ज्यादा रहती है और इसका खर्चा भी बहुत कम आता है।

ब्रिटेन सरकार के चीफ साइंटिफिक एडवाइजर पेट्रिएक वेल्लांस ने डेक्सामेथासोन दवा के नतीजे को ‘ग्राउंड ब्रेकिंग’ करार दिया है। साथ ही लंदन इंपीरियल कॉलेज ने भी यह घोषणा की है कि वे इसी हफ्ते से इस दवा का मानव ट्रायल करने जा रहे हैं।

यूनिवर्सिटी की ओर से मार्च में कहा गया था कि कोरोना के भिन्न-भिन्न मरीजों पर इसके टेस्ट रेंज के लिए रिकवरी ट्रायल शुरु किया गया है। जिसमें कम डोज वाले डेक्सामेथासोन भी सम्मिलित है। ब्रिटेन के 175 से ज्यादा अस्पतालों के करीब 11,500 से ज्यादा मरीजों को इस दवा के ट्रायल के लिए नामांकित किया गया है।

You may also like