वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव अक्टूबर- नवम्बर माह 2020 के अंत होना तय है। इस बीच राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव को आगे बढ़ाने की बात कही है। ट्वीट कर कहा कि तब तक चुनाव में देरी की जाए जब तक आम जनता कोरोना महामारी से पूरी तरह उबर न जाए। टंªप की दलल है कि ‘मेल इन वोटिंग’ सिस्टम से चुनाव ठीक नहीं है। इससे चुनाव मंे बहुत बड़ी धांधली होगी और दुनिया भर में अमेरिका की छवि खराब होगी। लिहाजा मेल इन वोटिंग कराने से बेहतर है कि कोरोना से निपटने के बाद ही चुनाव हो।
अमेरि काके राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेल-इन बैलेट, ईमेल या चिट्ठी के जरिए वोटिंग का विरोध किया है। एरिजोना की एक चुनावी रैली में ट्रंप ने कहा – अगर 2020 चुनाव में ईमेल से वोटिंग होगी तो धांधली का ज्यादा चांस होगा। डेमोक्रेट्स धोखाधड़ी करना चाहते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति दावा किया कि ‘डेमोक्रेट्स महामारी की आड़ में लाखों फर्जी मेल इन बैलेट भेजकर चुनाव में धोखाधड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, हम ऐसा होने नहीं देंगे।
हमारे सैनिक या लोग जो वोटिंग के लिए नहीं आ सकते, वह ईमेल के जरिए मतदान कर सकते हैं। इसमें कोई हर्ज नहीं है। ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी इसका विरोध कर रही है। अमेरिका में वर्ष 2016 में लगभग एक चैथाई अमेरिकियों ने मेल के जरिए वोट किया था। ट्रंप, उपराष्ट्रपति माइक पेंस, फस्र्ट लेडी मेलानिया, ट्रंप की बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुश्नर, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केयलेग मैकनेनी और अटार्नी जनरल भी मेल वोटिंग कर चुके हैं।

