सरकारी न्यूज चैनल दूरदर्शन में इन दिनों डर और आक्रोश का साया एक साथ देखने को मिल रहा है। प्रसार भारती के अधीन इस चैनल के पत्रकार और अधिकारी बेहद खफा हैं क्योंकि उनके एक वरिष्ठ साथी को मात्र इसलिए सस्पेंड कर दिया गया क्योंकि उसकी ‘चूक’ के चलते प्रधानमंत्री मोदी का एक कार्यक्रम लाइव प्रसारित न हो सका। आर ़ वसुमति चैन्नई दूरदर्शन केंद्र की सहायक निदेशक हैं। पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी चैन्नई के दो कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि थे। इनमें से एक कार्यक्रम मद्रास आईआईटी का दीक्षांत समारोह था जिसे दूरदर्शन ने लाइन प्रसारण दिखाने का निर्णय लिया था। चेन्नई में तैनात सहायक निदेशक आर ़ वासुमति ने आईआईटी का कार्यक्रम तो सीधा प्रसारित किया लेकिन दूसरा कार्यक्रम जो सिंगापुर के भारतीयों संग पीएम की मुलाकात का था, उसे लाइव नहीं किया। खबर है इससे पीएमओ खासा नाराज है। जाहिर है पीएमओ की नाराजगी प्रसार भारती पर दबाव का कारण बनी। नतीजा सहायक निदेशक को बगैर कारण बताए सस्पेंड कर दिया गया है। डीडी के कर्मचारी इससे न केवल खफा बल्कि भयभीत भी हैं। चर्चा है कि जल्द ही इस मुद्दे पर धरना प्रदर्शन का आयोजन भी हो सकता है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD