उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 16 किलोमीटर दूर काकोरी क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। रामप्रसाद बिस्मिल स्कूल में 8वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने एक अध्यापक पर चाकू से हमला कर दिया। अध्यापक का नाम श्याम गुप्ता है। छात्र ने अध्यापक पर चाकू से हमला किया। हमले के चलते अध्यापक के गले और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि छात्र का अध्यापक से बैठने को लेकर विवाद हुआ था जिसके चलते वो नाराज था। उसी का बदला लेने के लिए उसने गुरूवार को शिक्षक श्याम गुप्ता पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ति कराया। पुलिस का कहना है कि वो फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपित छात्र ने स्कूल बैग में चाकू छिपाकर लाया था। छात्र के परिजन घटना के बाद से फरार हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपित छात्र के चाचा और मामा एक हत्या के मामलों जेलों में बंद हैं। छात्र के चाचा ने कुछ दिनों पहले गांव के प्रधानपति की हत्या कर दी थी। दूसरी तरफ आरोपित छात्र का मामा कुरैश अहमद भी एक हत्या के मामले में जेल में बंद है। मामा पपर व्यापारी की हत्या का आरोप है।

