शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल के नजदीक हवाई फायरिंग करने वाले कपिल बैसला उर्फ कपिल गुज्जर के पिता ने कल यानी 5 फरवरी, 2020 की शाम को दावा किया कि उनका बेटा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का समर्थक है। इस बयान से ठीक कुछ घंटे पहले उन्होंने बोला था कि कपिल का किसी भी राजनीति पार्टी से संबंध नहीं है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार की शाम को बताया था कि कपिल बैसला ने कबूल किया है कि वह आम आदमी पार्टी का सदस्य है।
My son is ‘sevak’ of PM #Modi, #AmitShah: Father of Shaheen Bagh shooter | Download the ET App here: https://t.co/OpmgPJ3iU4 pic.twitter.com/lJvlNOFJOn
— Economic Times (@EconomicTimes) February 5, 2020
दिल्ली पुलिस के डीसीपी राजेश देव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसा दावा किया था। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की थी। जिसपर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए कहा कि डीसीपी का बयान पूरी तरह अवांछित था। कपिल बैसला के पिता ने कहा, “मेरा बेटा पीएम नरेंद्र मोदी का समर्थक है। वो मोदी और अमित शाह का सेवक है।” उसके पिता ने यह बात न्यूज एजेंसी एएनआई से कही।

उन्होंने कहा, “कपिल बैसला शाहीन बाग की मुख्य सड़क बंद होने से परेशान था। क्योंकि नौकरी पर जाने के लिए एक घंटे के बजाय चार घंटे का समय लगता था।” उन्होंने ये बी कहा कि मेरा बेटा हमेशा हिंदुस्तान और हिंदुत्व की बात करता है। कपिल ने शाहीन बाग में 1 फरवरी को लगभग 5 बजे गोलीबारी की थी। उसने हवा में दो गोलियां चलाईं थी जिसके बाद उसे स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। उसके बाद उसका आम आदमी पार्टी से कनेक्शन होने की बात सामने आई थी। जबकि आप ने इस बात को खारिज किया था।

