Country

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का हुआ निधन

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का आज  सुबह भोपाल के निजी अस्पताल में 89 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया है ।सात अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बाबूलाल गौर के फेफड़ों में इंफेक्शन हुआ था।

इससे पहले भी स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद हालात में सुधार होने पर उन्हें भोपाल वापस भेज दिया गया था।
बाबूलाल गौर का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में दो जून 1930 को हुआ था। बाबूलाल गौर 23 अगस्त 2004 से 29 नवंबर 2005 तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वे 1946 में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुड़ गए थे।
गौर आपात काल के दौरान 19 माह की जेल भी काट चुके हैं। 1974 में मध्यप्रदेश शासन द्वारा बाबूलाल गौर को गोवा मुक्ति आन्दोलन में शामिल होने के कारण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का सम्मान प्रदान किया गया था। वे शिवराज सिंह चौहान की सरकार में कैबिनट मंत्री भी रहे। गौर पहली बार 1974 में भोपाल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में जनता समर्थित उम्मीदवार के रूप में निर्दलीय विधायक चुने गए थे।
पूर्व सीएम गौर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक जताया। उन्होंने लिखा कि बाबूलाल गौर जी का लम्बा राजनीतिक जीवन जनता-जनार्दन की सेवा में समर्पित था। जनसंघ के समय से ही उन्होंने पार्टी को मज़बूत और लोकप्रिय बनाने के लिए मेहनत की।मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में मध्यप्रदेश के विकास के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। बाबूलाल गौर जी के निधन से गहरा दुःख हुआ। ईश्वर शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे। ओम शान्ति!

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD