Latest news

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एम्स में भर्ती

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत पिछले काफी समय से खराब है  93 वर्षीय अटल बिहारी वाजपेयी डिमेंशिया नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं., जिसके कारण वह अपने घर में ही थे.बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया. उनका चेकअप एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलरिया की देखरेख में होगा. इससे पहले डॉक्टर रूटीन चेकअप घर पर ही होता था, लेकिन इस बार उन्हें अस्पताल ही ले जाया गया है. एम्स के मुताबिक अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत अभी स्थिर है, लगातार उनके टेस्ट किए जा रहे हैं.एम्स ने इस बारे में बयान जारी कर कहा कि उनका हालत स्थिर है.

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD