Sargosian / Chuckles

आईपीएल को अलविदा कहेंगे कार्तिक!

गत् पखवाड़े राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चौलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया। इस मैच में राजस्थान ने आरसीबी को चार विकेट से हरा दिया। इसी के साथ बेंगलुरु का सफर आईपीएल में समाप्त हो गया वहीं इस बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि आरसीबी के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक आईपीएल से जल्द ही संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि यह उनके करियर का आखिरी मुकाबला था। हालांकि अब तक दिनेश की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। मीडिया और सोशल मीडिया में चर्चा है कि मैच के बाद जिस तरह से दिनेश कार्तिक को साथी खिलाड़ियों ने गले लगाया उससे ऐसा माना जा रहा है कि यह कार्तिक का आईपीएल में आखिरी मैच था। कार्तिक ने इससे पहले कहा था कि उन्हें लगा था कि सीएसके के खिलाफ मैच उनके आईपीएल करियर का आखिरी होगा। ऐसे में कार्तिक का करियर खत्म माना जा रहा है। राजस्थान के खिलाफ मैच के बाद बेंगलुरु के खिलाड़ियों ने विकेटकीपर बल्लेबाज को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। बात करें दिनेश कार्तिक के करियर की तो यह उनका आरसीबी के साथ दूसरा कार्यकाल था। 2015 में बेंगलुरु ने उन्हें 10.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस दौरान बल्ले से उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। हालांकि पिछले सीजन उन्होंने वापसी की और मजबूत फिनिशर बनकर उबरे। आईपीएल 2022 में दिनेश कार्तिक ने 180 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए और वनडे विश्व कप स्क्वाड में जगह बनाई थी। वह कोलकाता के लिए भी आईपीएल में खेल चुके हैं। कार्तिक ने आईपीएल में कुल 257 मैचों में 4 हजार 842 रनों के साथ अपना आईपीएल करियर समाप्त किया जिसमें 22 अर्द्धशतक शामिल हैं। अपने 17 सालों के शानदार आईपीएल करियर में वह आरसीबी के अलावा दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस, गुजरात लायंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहे। मौजूदा सीजन में उन्होंने 15 मैचों में 187.36 की स्ट्राइक रेट के साथ 326 रन बनाए।

You may also like

MERA DDDD DDD DD