अब तक आपने इस कोरोना काल में समाज के प्रति बेहतर कार्य कर रहे कोरोना बैरियर्स का अलग अलग तरीके से सम्मान करते हुए देखा होगा लेकिन हल्द्वानी के वकीलों ने देश में आई इस महामारी के दौरान कोरोना वॉरियर्स की भूमिका निभाने वाले लोगों के सम्मान में अनूठी पहल करते हुए शहर में वॉल पेंटिंग कर नया संदेश दिया है।

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज के दीवारों पर अपनी बेहतर कला का प्रदर्शन कर कोरोना वॉरियर्स को ट्रिब्यूट कर रहे हल्द्वानी के इन अधिवक्ताओं की टीम ने समाज को नया संदेश देने का काम किया है। एडवोकेट मेघना बोरा ने अपने साथियों के साथ कोरोनावायरस की महामारी के दौरान समाज में असहाय भूखे और जरूरतमंद लोगों को मदद करने के साथ-साथ इस संक्रमण से लोगों की जान बचाने वाले डॉक्टर, नर्स, मीडिया, पुलिस और समाजसेवी इन सभी को ट्रिब्यूट करने के लिए वॉल पेंटिंग के साथ ही कोरोनावायरस से लोगों को जागरूक करने का काम भी किया है।पिछले 5 दिनों से वॉल पेंटिंग कर समाज को नया संदेश देने के प्रयास में कार्य कर रहे वकीलों का कहना है कि इस संकट की घड़ी में जिन लोगों की वजह से हम सुरक्षित हैं उन्हें एक सेल्यूट तो बनता है लिहाजा उनको ट्रिब्यूट करने के लिए एमबीपीजी कॉलेज की खाली पड़ी दीवार पर कोरोना वारियर्स को सम्मान देने का कार्य किया जा रहा है साथ ही इसे देख लोग भी जागरूक होंगे।वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पराशर का भी कहना है कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए इस कोरोना संकट में जिन लोगों ने समाज के प्रति बेहतर कार्य किया है उन्हें इससे अच्छा ट्रिब्यूट नहीं मिल सकता।

पिछले 5 दिनों से पेंटिंग कर रहे इन अधिवक्ताओं ने न सिर्फ लोगों को जागरूक किया है बल्कि इनकी वॉल पेंटिंग देख लोग कोरोना वॉरियर्स को सलाम कर रहे हैं।

