Country

आपातकाल की बरसी पर ममता का मोदी पर वार

आज से ठीक 44 साल पहले 25 जून 1975 को भारत में आपातकाल लागू हुआ था. आज उस दिन की बरसी है, ऐसे में हर नेता उस दौर को याद कर रहा है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इमरजेंसी के बहाने एक बार फिर उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।   उन्होंने लिखा कि आज इमरजेंसी की बरसी है, लेकिन पिछले पांच से  साल में देश में सुपर इमरजेंसी लागू हो गई है।

ममता बनर्जी ने लिखा, ‘पिछले पांच साल में भारत में सुपर इमरजेंसी के हालात हैं. हमें इतिहास से काफी कुछ सीखना चाहिए और लोकतांत्रिक संस्थानों की रक्षा करने के लिए लड़ते रहना चाहिए। इससे साफ है कि इमरजेंसी के बहाने एक बार फिर उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साध रही हैं

 

मोदी सरकार और ममता बनर्जी के बीच पिछले पांच साल में कई तरह की अनबन हुईं. ममता बनर्जी ने भी पूरे आक्रामक तरीके से भाजपा पर हमला किया. फिर चाहे वह सीबीआई का मामला हो, लोकसभा चुनाव या फिर पंचायत चुनाव. ममता और बीजेपी में तल्खी इतनी है कि उन्होंने प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण में आने से मना कर दिया था, नीति आयोग की बैठक में भी आने से इनकार कर दिया था। लोकसभा चुनाव के दौरान से ही भाजपा और टीएमसी में तलवारें खींची हुई हैं. दोनों दलों के कार्यकर्ता हिंसा पर उतरे हुए हैं, कई कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई. जय श्री राम को लेकर राज्य में हालात बेकाबू होते गए हैं. लोकसभा चुनाव में भाजपा को बंगाल में काफी फायदा हुआ है, बीजेपी को कुल 18 और टीएमसी को कुल 22 सीटें मिली थी।

25 जून, 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू करने का ऐलान किया था. आपातकाल देश में करीब 2 साल तक चला था, इस दौरान सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले को जेल में डाला जा रहा था. प्रेस पर कई तरह की बंदिशें थीं. भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी कई मौकों पर कांग्रेस को इसी आपातकाल के कारण कोसते रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD