आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर की सुबह का स्वागत झमाझम बारिश ने किया.कल बुधवार को रुक-रुककर हुई बारिश के बाद गुरुवार सुबह से ही दिल्ली सहित एनसीआर के कई इलाको में तेज बारिश शुरू हुई. सुबह से ही शुरू हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और दिल्लीवासियों को उमस से भी राहत मिली. बुधवार रात से ही आसमान में काले घने बादल छाए हुए थे और अगले ही दिन सुबह मौसम ने फिर अंगड़ाई ली और तेज बारिश शुरू हुई. बरसात से मौसम सुहावना हो गया | देश के दक्षिण भारत के अलावा अगले 24 घंटे में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो-तीन दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई थी.