जिस तरह से हम मोबाइल नंबर को पोर्टेबिलिटी (MNP) करते हैं। मोबाइल पोर्ट में आपका नंबर नहीं बदलता है और आप देशभर में इसका इस्तेमाल करते हैं। वैसे ही अब राशन कार्ड को भी पोर्ट कराया जा सकेगा। राशन कार्ड को भी पोर्ट कराने पर आपका राशन कार्ड नहीं बदलेगा। मतलब ये कि एक राज्य से दूसरे राज्य में जाते हैं तो अपने राशन कार्ड का इस्तेमाल करके दूसरे राज्य से भी सरकारी राशन खरीद सकते हैं।
मान लीजिए राशन कार्ड यूज़ करने वाला व्यक्ति है। उसका नाम सुमित कुमार है। वो बिहार का निवासी है और उसका राशन कार्ड भी बिहार का है। पहले सुमित इस राशन कार्ड का यूज़ सिर्फ बिहार में ही कर सकता था। पर अब वह इस राशन कार्ड को किसी भी राज्य में यूज़ कर जैसे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा हर राज्य में उचित मूल्य पर सरकारी राशन खरीद सकेगा।
मतलब कि किसी भी तरह की सीमा या नियमों का बंधन नहीं होगा। वह देश के किसी भी राज्य में राशन खरीद सकता है। सबसे खास बात ये है कि इसके लिए नए राशन कार्ड बनानी नहीं पड़ेगी। मतलब ये कि आपके पुराने राशन कार्ड ही इसके लिए मान्य होंगे।
बता दें कि उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के 17 राज्यों ने राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी को लागू कर दिया है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, गोवा, झारखंड और त्रिपुरा जैसे राज्य में लागू हो चुका है। अब देशभर में 1 जून से लागू हो जाएगा।
सरकार ने इसे ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ का नाम दिया है। इस योजना से सरकार को उम्मीद है कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और फर्जी राशन कार्ड नहीं बन पाएगा। सरकारी आंकड़ों के अनुसार लगभग 75 करोड़ लाभार्थियों को इसके दायरे में लिया गया है जबकि लक्ष्य 81.35 करोड़ का था।
जनपद में यह सुविधा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत जारी राशन कार्ड एवं आधार आधारित वितरण हेतु तथा पिछले 06 माह से सक्रिय राशन कार्डों पर ही प्रभावी होगी।
जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि इसका लाभ उठाने वाले लोगों में मुख्यतः गरीब दिहाडी मजदूर एवं प्रवासी मजदूर वर्ग है। वर्तमान समय में कोविड-19 की विषम परिस्थितियों एवं लाॅकडाउन की दशा में उत्तर प्रदेश एवं अन्य प्रदेशों में फंसे गरीब दिहाड़ी मजदूरों एवं अन्य प्रवासी मजदूरों की सुविधा हेतु वन नेशन वन कार्ड योजना के अन्तर्गत राष्ट्रीय राशन पोर्टेबिलिटी सुविधा 1 मई 2020 से लागू है।
जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को सूचित किया है कि नये राशन कार्ड बनवाये जाने हेतु अपने सदस्यों का आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति एवं महिला मुखिया की एक फोटो सम्बन्धित पूर्ति निरीक्षक के व्हाट्सएप्प पर भेज दें। ऑनलाइन आपरेट करने की दशा में विलम्ब होने पर अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर सहित सम्बन्धित क्षेत्र बीघापुर तहसील के पूर्ति निरीक्षक से सम्पर्क करें।
पूर्ति निरीक्षक के नाम व नम्बर
अंकित अग्रवाल क्षेत्र, ब्लाॅक सुमेरपुर बीघापुर 9889433959
पुरवा तहसील के पूर्ति निरीक्षक अमित यादव क्षेत्र, ब्लाॅक पुरवा, असोहा, हिलौली 9792804995
सदर तहसील के पूर्ति निरीक्षक नेहा क्षेत्र, ब्लाॅक सिकन्दरपुर करन, बिछिया 7054250369
सदर तहसील के पूर्ति निरीक्षक रविप्रकाश वर्मा क्षेत्र/ब्लाॅक सिकन्दरपुर सरोसी 7705076819
सफीपुर तहसील के पूर्ति निरीक्षक ब्रजेन्द्र त्रिपाठी क्षेत्र/ब्लाॅक सफीपुर, फतेहपुर 84 7651941573
बाॅगरमऊ तहसील के पूर्ति निरीक्षक गौरव राजपूत क्षेत्र/ब्लाॅक बाॅगरमऊ, मुरादाबाद, एफ0-84 7408370820
हसनगंज तहसील के पूर्ति निरीक्षक दिनेश यादव क्षेत्र/ब्लाॅक मियागंज औरास 6389082601
हसनगंज तहसील के पूर्ति निरीक्षक संजीव मिश्रा क्षेत्र/ब्लाॅक हसनगंज, नावबगंज 8924010545
उन्नाव शहर के पूर्ति निरीक्षक राजेन्द्र त्रिपाठी उन्नाव शहर व शुक्लागंज 7007614516, 9935490309
इन नम्बरों पर कॉल कर राशनकार्ड धारक योजना का लाभ उठा सकता है।

