दिसंबर माह में भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने जा रहा है। वर्तमान अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के स्थान पर नया अध्यक्ष चुनने के लिए राज्यसभा सांसद के. लक्ष्मण की अध्यक्षता में बकायदा एक कमेटी का गठन किया गया है लेकिन यह सर्वविदित है कि पार्टी का नया अध्यक्ष वही बनेगा जिसे प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आशीर्वाद होगा। ऐसे में दिल्ली के सत्ता गलियारों में एक साथ कई नामों पर चर्चा हो रही है। इन नामों में पार्टी के संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भूपेंद्र यादव और धर्मेंद्र यादव प्रधान का नाम शामिल है। रेस में सबसे आगे धर्मेंद्र प्रधान बताए जा रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े प्रधान के नाम पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भीतर भी सहमति की बातें कही-सुनी जा रही हैं। दूसरे नंबर पर भूपेंद्र यादव का नाम चर्चा में है। यादव महाराष्ट्र के प्रभारी हैं। यदि पार्टी वहां अपनी सरकार बना पाने में सफल रहती है तो यादव की दावेदारी मजबूत हो जाएगी। बी.एल. संतोष का तालमेल मोदी और शाह के साथ अच्छा जरूर है लेकिन वे खांटी भाजपाई नहीं हैं। संघ से भाजपा में आए संतोष यदि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाते हैं तो ऐसा पहली बार होगा जब किसी गैर भाजपाई पृष्ठभूमि वाले नेता को यह जिम्मेदारी मिलेगी। एक अन्य नाम भी इन दिनों खासी चर्चा में है। यह नाम है मोदी के अति विश्वस्त माने जाने वाले मनोज सिन्हा का। वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल सिन्हा को मोदी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपना चाहते थे लेकिन योगी आदित्यनाथ ने ऐसा होने नहीं दिया था। अब खबर गर्म है कि मोदी सिन्हा को पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष बना सकते हैं। राजनीतिक पंडितों की मानंे तो यदि भाजपा महाराष्ट्र और झारखण्ड में सरकार बना पाने में सफल रहती है तो पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मोदी-शाह की पसंद का ही होगा और संघ इसमें कुछ खास हस्तक्षेप नहीं कर पाएगा।

You may also like

MERA DDDD DDD DD