कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड से लेकर सभी प्रदेशों के कांग्रेस मुख्यालयों में इन दिनों बड़ी चर्चा है कि वायनाड सांसद और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के चारों तरफ वामपंथी विचारों वाले जेएनयू के पूर्व छात्रों का घेरा बन चुका है जिसे पार कर पाना आम और खास, दोनों प्रकार के कांग्रेसियों के लिए लगभग असम्भव हो चला है। ऐसे पूर्व छात्र नेतााओं में पहला नाम संदीप सिंह का है जो प्रियंका के इन दिनों बेहद करीबी सलाहकार बन चुके हैं। जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष रह चुके संदीप सिंह की अक्खड़ मिजाजी से कई बड़े कांग्रेस नेता तक नाराज बताए जाते हैं। इसी प्रकार प्रियंका का सोशल मीडिया देख रहे मोहित पाण्डेय भी वामपंथी छात्र संगठन आइसा से जुड़े रहे हैं और जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। आइसा से ही ताल्लुक रखने वाले एक अन्य पूर्व छात्र नेता अमित यादव भी टीम प्रियंका का हिस्सा हैं और उत्तर प्रदेश में उनका काम देखते हैं। इतना ही नहीं आइसा के सदस्य रह चुके शहनवाज आलम भी प्रियंका की कोर टीम में शामिल हैं और इन दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भी हैं। कांग्रेस भीतर इस बात को लेकर भारी असंतोष बताया जा रहा है कि इन वामपंथी विचार के पूर्व छात्र नेताओं को राहुल और प्रियंका ज्यादा महत्व देते हैं और पुराने कांग्रेसियों से इस चलते भाई-बहन की जोड़ी ने दूरी बना ली है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD