Poltics

राजनीति में भड़की ‘रावण’ और ‘मोदानव’ के पोस्टर पर छिड़ी बहस

 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को राहुल गांधी को दशानन के रूप में दर्शाते हुए एक तस्वीर साझा की और उन्हें वर्तमान युग का ‘रावण’ करार दिया। जिसका टाइटल दिया गया ‘भारत खतरे में है।’ जिस पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी का एक पोस्टर रिलीज किया है जिसमे उन्हें ‘मोदानव’ कहा गया है और इस पोस्टर के टाइटल ले में लिखा है ‘हिंदुस्तान खतरे में है।’ इन दोनों पोस्टर्स के रिलीज होने के बाद राजनीति में बहस छिड़ गई है और दोनों विपक्ष एक दूसरे पर तंज कस रहे हैं और टिप्पड़ी कर रहे हैं। इस विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर घमासान बना हुआ है।

 

राहुल गाँधी के पोस्टर के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का कहना है कि उनके पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ हिंसा भड़काने का प्रयास है, लेकिन वह इससे डरने वाले नहीं है। बीजेपी ने ‘एक्स’ (पूर्व में रविटर पर कांग्रेस नेता की तस्वीर साझा करते हुये लिखा, ‘नए युग का रावण यहां है। वह बुरा है, धर्म विरोधी, राम विरोधी है, उसका लक्ष्य भारत को नष्ट करना है।’

ग्राफिक्स के माध्यम से फिल्म के पोस्टर की तरह तैयार इस तस्वीर के शीर्ष पर लिखा गया है ‘भारत खतरे में है। साथ ही राहुल गांधी की तस्वीर पर रावण’ तथा तस्वीर के नीचे के हिस्से में ए कांग्रेस पार्टी प्रोडक्शन (कांग्रेस पार्टी द्वारा निर्मित) और जॉर्ज सोरोस द्वारा निर्देशित लिखा गया है। ऑर्ज सोरोस एक अमेरिकी अरबपति है और भाजपा उनपर भारत के खिलाफ एजेंडा चलाने का आरोप लगाती रही है। भाजपा के इस पोस्ट को लेकर सत्ता पार्टी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, “भाजपा के आधिकारिक हैडल पर राहुल गांधी को रावण के रूप में दिखाने वाले घटिया ग्राफिक के पीछे वास्तविकता यह है कि, ‘इसका स्पष्ट रूप से एक ही मकसद है पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ हिंसा के लिए उकसाना और भड़काना, जिनके पिता और दादी की हत्या उन ताकतों ने की थी जो भारत को तोड़ने की मनशा रखते थे।

उन्होंने ‘एक्स ऐप’ पर दावा कर बोलै, ‘प्रधानमंत्री का हर दिन झूठ बोलकर मानसिक रूप से बीमार होने और आत्ममुग्धता के विकार से पीड़ित होने का सबूत देना एक बात है। लेकिन अपनी पार्टी से इस तरह के घृणा से भरे करेंट बनवाना न केवल पूरी तरह से अस्वीकार्य है, बल्कि बेहद खतरनाक भी है।’ रमेश कहते हैं कि, ‘हम डरने वाले नहीं हैं।’ कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य गुरदीप सम्पल ने वर्ष 1945 में एक पत्रिका में प्रकाशित एक चित्र का हवाला दिया और दावा किया कि भाजपा के वैचारिक पूर्वजों ने महात्मा गांधी समेत 10 स्वतंत्रता सेनानियों को दशानन के रूप में चित्रित किया था, लेकिन वर्तमान समय में भाजपा उन्हीं महापुरुषों की विरासत को अपनाने का प्रयास कर रही है।’

सप्पल ने भाजपा के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कहा, “एक बार आपके पूर्वजों ने ऐसा ही एक कार्टून छापा था। अन्य लोगों के अलावा, इसमें महात्मा गांधी, सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस, जवाहरलाल नेहरू को रावण के रूप में दर्शाया गया था जबकि विनायक दामोदर सावरकर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी को राम और लक्ष्मण के रूप में दर्शाया गया था।’ उन्होंने दावा किया, ‘दशकों बाद, आप (भाजपा) उनमे से अधिकतर के सामने झुकने, सार्वजनिक रूप से प्रशंसा करने और सम्मान करने के लिए मजबूर हो गए हैं, जिन्हें आपके पूर्वजों ने रावण के रूप में चित्रित किया गया था। आज आप उनकी विरासत को अपनी विरासत के रूप में अपनाने का प्रयास करते हैं।” सम्पल कहते हैं, ‘बस कुछ समय रुकिए, फिर वही होगा। राहुल गांधी एक ऐसे रास्ते पर चल रहे हैं जो आपको एक बार फिर झुकने पर मजबूर कर देगा, क्योंकि भारत में सदैव सत्यमेव जयते।’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को दशानन के रूप में दर्शाते हुए उन्हें नए युग का रावण करार देने को लेकर बीजेपी पर पलटवार किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से कई सवाल भी किए। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ”सर्वश्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा आप राजनीति और बहस-मुबाहसे को कौन-सी मंज़िल तक ले जाना चाहते हैं? आपकी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जो हिंसक और उकसाऊ ट्वीट किये जा रहे हैं, क्या उसमें आपकी सहमति है? अभी ज्यादा समय नहीं बीता है। आपने शुचिता की कसम खायी थी। क्या वादों की तरह कसमें भी भूल गये?’

You may also like

MERA DDDD DDD DD