आम चुनाव 2024 के नतीजे जारी होने से कथित शराब घोटाले में जेल गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिर जेल चले गए हैं। असल में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 21 दिन के लिए केजरीवाल जेल से बाहर आए थे और चुनाव प्रचार करने के बाद उनको सरेंडर करना पड़ा है। इस बार जेल जाने से पहले उन्होंने अपनी पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ एक बैठक की। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के सभी सदस्य इस बैठक में शामिल हुए। फिर उन्होंने विधायकों के साथ भी बैठक की। बताया जा रहा है कि दोनों बैठकों में पार्टी के संचालन और अगले साल जनवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि केजरीवाल के जेल में रहने पर पार्टी के कामकाज कौन संभालेगा। क्या उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल पार्टी का कामकाज देखेंगी? राजनीतिक गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि केजरीवाल ने अपनी गैरमौजूदगी में पार्टी का कामकाज देखने के लिए पार्टी के चुनावी रणनीतिकार संदीप पाठक को अधिकृत किया है। पार्टी में इससे कई लोग नाराज बताए जा रहे हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों पार्टी में तीन ‘एस’ की चर्चा थी। संदीप पाठक, सुनीता केजरीवाल और संजय सिंह। माना जा रहा था कि केजरीवाल संजय सिंह को पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी सौंप कर जेल जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अगर वे सुनीता केजरीवाल को जिम्मेदारी देते तो संजय सिंह नाराज हो सकते थे। तभी बीच का रास्ता निकालते हुए उन्होंने संदीप पाठक को आगे कर पार्टी की जिम्मेदारी दी है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD