राजस्थान भाजपा में टिकट बंटवारे के बाद से बगावती तेवर भी शुरू हो चुके हैं। ये तेवर पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के लिए भी परेशानी बन रहे हैं। एक तरफ जहां टिकट कटने के बाद वसुंधरा राजे समर्थकों ने भी बगावत कर दी है, वहीं दूसरी ओर दो दर्जन सीटों पर बागियों ने ताल ठोक दी है। बीजेपी ने डैमेज कंट्रोल के तहत केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की अध्यक्षता में बागियों को मनाने के लिए कमेटी का गठन कर दिया है। लेकिन बागी झुकने के लिए तैयार नहीं हैं। इधर जयपुर ग्रामीण जिले से वसुंधरा राजे समर्थक जितेंद्र मीणा ने भी निर्दलीय ही चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। भरतपुर जिले की नगर की पूर्व विधायक अनिता सिंह गुर्जर ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। इस प्रकार बानसूर से पूर्व मंत्री रोहिताश्व शर्मा ने भी बगावत कर दी है। जबकि बस्सी से ही पूर्व विधायक कन्हैयालाल मीणा समर्थकों से बातचीत करने की बात कह रहे हैं।
राजस्थान भाजपा में भगदड़

