भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बीजेपी नेताओं के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसके वायरल होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अब वह सियासी पारी शुरू कर सकते हैं। बीते 30 नवंबर को रांची में राज्यसभा सांसद सह झारखंड प्रदेश बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रांची विधायक सह पूर्व झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह और बीजेपी विधायक समरी लाल ने धोनी से मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। कहा जा रहा है कि क्या धोनी राजनीति से अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे? अगर करेंगे तो क्या बीजेपी के साथ? या फिर यह मुलाकात महज़ इत्तेफाक है। जानकारों का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी हमेशा अपने चौंकाने वाले फैसलों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने साल 2014 में दिसंबर के महीने में अचानक क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। इस फैसले से हर कोई हैरान था, क्योंकि धोनी 90 टेस्ट मैच खेल चुके थे।इसकी वजह से सभी को लगता था कि वह कम से कम 100 टेस्ट मैच खेलेंगे। टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास के बाद धोनी वनडे मैच खेल रहे थे। साल 2019 के वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने के बाद अगले एक साल तक महेंद्र सिंह धोनी ने कोई अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला और इसके बाद साल 2020 अगस्त के महीने में अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया। ऐसे में संभावना जताई जा सकती है कि वो अब राजनीति में एंट्री कर सकते हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD