नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री और उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से सांसद साध्वी निरंजन ज्योति आज (सोमवार) को निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया जाएगा. प्रयागराज में चल रहे कुंभ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तेरह अखाड़ों के प्रतिनिधि साध्वी निरंजन ज्योति को चादर ओढ़ाकर महामंडलेश्वर की पदवी मिलेगी. इस दौरान उनका पट्टाभिषेक भी किया जाएगा.