अर्थशास्त्री सुब्रह्मण्यम स्वामी इन दिनों भाजपा नेतृत्व की खिंचाई करने में लगातार जुटे नजर आ रहे हैं। सरकार की आर्थिक नीतियों का वे रोजाना मखौल उड़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी पर भी वे लगातार तंज कसते रहते हैं। उनका कहना है कि मोदी उन्हें इसलिए पसंद नहीं करते क्योंकि उन्हें चाटुकार अच्छे लगते हैं। केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को लगातार कठघरे में खड़ा कर रहे स्वामी को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संगठन स्वदेशी जागरण मंच का समर्थन मिलना इशारा करता है कि संघ स्वामी के जरिए मोदी सरकार को टारगेट कर रहा है। खबर है कि स्वामी जल्द ही गिर रही अर्थव्यवस्था को लेकर कुछ बड़ा खुलासा करने जा रहे हैं। खबर यह भी है कि भाजपा आलाकमान स्वामी को मनाने के लिए जल्द ही उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने का मन बना रहा है।
स्वामी से त्रस्त भाजपा

