Latest news

यूपी में आज हो सकती है मौसम की पहली बारिश

मौसम विभाग ने सोमवार को कहा है कि 48 घंटे के भीतर मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दस्तक दे देगा। विभाग ने महीने के आखिर तक मानसून के दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में छा जाने की संभावना व्यक्त की है।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून ओडिशा के कई हिस्सों में पहुंच गया है। पश्चिम बंगाल के ज्यादातर हिस्सों, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों सुपौल और जमशेदपुर में बारिश दर्ज की गई है। विभाग ने कहा कि 48 घंटों के भीतर मानसून के और प्रगति करने की उम्मीद है। स्थितियां इसके अनुकूल बनी हुई है। इस दौरान मानसून पूरे गुजरात, महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों में छा जाएगा। साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी प्रवेश कर जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like