मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का हाल ही में आठ जुलाई को मंत्रिमंडल विस्तार हुआ था। उस दौरान कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए विधायक रामनिवास ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली थी। लेकिन अब एक बार फिर जल्द ही उनके मंत्रिमंडल विस्तार के आसार दिख रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अरवाड़ा में जीत के बाद कमलेश शाह को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। इसके संकेत खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए थे। उस दौरान उन्होंने कहा था कि अभी तीन और विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। माना जा रहा है कि अब कमलेश शाह को मोहन मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि कमलेश शाह को मान और सम्मान दोनों मिलेगा।

You may also like