Country

वसुंधरा राजे पर लगा गहलोत सरकार को बचाने का आरोप, BJP के सहयोगी सांसद ने कही ये बात

वसुंधरा राजे पर लगा गहलोत सरकार को बचाने का आरोप, BJP के सहयोगी सांसद ने कही ये बात

पिछले एक हफ्ते से राजस्थान में सियासी संकट जारी है। कांग्रेस भले कह रही हो कि भाजपा उसके विधायकों के खरीद-फरोख्त में लगी है। लेकिन दूसरी तरफ राजस्थान के नागौर जिले से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रदेश में इसके उलट राजनीति होने की बात कही है। बेनीवाल ने आरोप लगाया है कि वसुंधरा राजे गहलोत सरकार को गिरने से बचाने में लगी हैं।

राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर बेनीवाल ने आरोप लगाते हुए दावा किया है कि वो कांग्रेस की अगुवाई वाली गहलोत सरकार को बचाने में जुटी हुई हैं। उन्होंने गुरुवार को एक ट्वीट किया और राजे पर निशाना साधा है।

बेनीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, “पूर्व सीएम वसुंधरा राजे अशोक गहलोत की अल्पमत वाली सरकार को बचाने का पुरजोर प्रयास कर रही हैं। राजे द्वारा कांग्रेस के कई विधायकों को इस बाबत फोन भी किए गए।”

बेनीवाल ने इसके बाद एक और ट्वीट किया। अपने दूसरे ट्वीट में उन्हों लिखा, “पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कांग्रेस में उनके करीबी विधायकों से दूरभाष पर बात करके उन्हें अशोक गहलोत का साथ देने की बात कही। सीकर व नागौर जिले के एक-एक जाट विधायकों को राजे ने खुद इस मामले में बात करके सचिन पायलट से दूरी बनाने को कहा। इसका हमारे पास पुख्ता प्रमाण है।”

गौरतलब है कि सचिन पायलट पर मंगलवार को कार्रवाई करते हुए उप-मुख्‍यमंत्री समेत सभी पदों से हटा दिया गया था। इसके अलावा उनके समर्थक दो मंत्रियों को भी हटा दिया गया था। इसके बाद से ऐसी अटकले लगाई जा रही थी कि वो भाजपा में शामिल होने वाले हैं लेकिन उन्होंने साफ कहा है कि वह भाजपा में नहीं शामिल होने वाले।

You may also like

MERA DDDD DDD DD