कोरोना वायरस के संक्रमण का रिकॉर्ड हर रोज बढ़ता ही जा रहा है। फिर भी केंद्र सरकार का कहना है कि चिंता करने की कोई बात नहीं है। जबकि संक्रमित और इससे मरने वालों की संख्या हर दिन बढ़ता जा रहा है। कोरोना के मामलों को तेजी से बढ़ता देख कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से केंद्र की मोदी सरकार को चेताया है।
राहुल गांधी ने अपने पिछले ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, “कोरोना 10,00,000 का आंकड़ा पार हो गया। इसी तेजी से कोरोना वायरस फैला तो 10 अगस्त तक देश में 20,00,000 से ज्यादा संक्रमित होंगे। सरकार को महामारी रोकने के लिए ठोस, नियोजित कदम उठाने चाहिए। देश में कोरोना वायरस बेहद तेज रफ्तार से बढ़ रहा है।”
10,00,000 का आँकड़ा पार हो गया।
इसी तेज़ी से #COVID19 फैला तो 10 अगस्त तक देश में 20,00,000 से ज़्यादा संक्रमित होंगे।
सरकार को महामारी रोकने के लिए ठोस, नियोजित कदम उठाने चाहिए। https://t.co/fMxijUM28r
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 17, 2020
मालूम हो कि कोरोना प्रभावित देशों में भारत तीसरे नंबर पर है। इसका आंकड़ा 10 लाख के पार हो चुका है। इस समय देश नें कुल कोरोना मरीजों की संख्या 10,05,637 है। इसमें 3,43,036 मामले सक्रिय हैं। वहीं 6,36,602 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक 25,609 लोगों की मौत हो चुकी है।
अगर विश्व की बात करें तो सबसे ज्यादा कोरोना के मामले अमेरिका में हैं। वहां अब तक 35,60,364 केस सामने आ चुके हैं। जिनमें 1,874,274 सक्रिय हैं और 1,679,633 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं कोरोना से अब तक 1,38,201 लोगों की जानें जा चुकी है।
पिछले 24 घंटे में अमेरिका में कोरोना के 68428 नए केस आए सामने आए हैं और 974 लोगों की मौत हो गई है।। वहीं कोरोना प्रभावित देशों में ब्राजील दूसरे नम्बर पर है। वहां अब तक 2,014,738 मामले सामने आए हैं। जिनमें 571,141 सक्रीय हैं। और 1,366,775 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। वहीं ब्राजील में अब तक 76,822 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

