बिहार में आज 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर चुनाव आयोग ने सुरक्षा संबंधी सभी पुख्ता इंतजाम कर रखे है। एक तरफ चुनाव हो रहा है दूसरी तरफ कोरोना महामारी का दौर चल रहा है। कोरोना को ध्यान में रखते हुए चुनान आयोग ने गाइडलाइन जारी कर रखी है। मतदान करने आए सभी वोटरों को अपने मुंह पर मास्क पहनना अनिवार्य है और दो गज की दूरी रखनी पड़ेगी। जिस क्षेत्र में चुनाव होना है उस क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का लागू कर दी जाती है। आदर्श आचार संहिता के तहत कोई भी व्यक्ति न उस क्षेत्र में रैली कर सकता है और न ही कोई प्रचार। लेकिन भाजपा के गया सीट से प्रत्याशी और राज्य के कृषि मंत्री प्रेम कुमार भाजपा के चुनाव निशान वाला मास्क पहनकर वोट डालने चले गए। अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो सकती है।
मीडिया रिपोर्ट आने के बाद रिटर्निंग आफिसर ने इस पर संज्ञान लिया, और प्रेम कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात कही। प्रेम कुमार सात बार विधायक रह चुके हैं। अब चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला लिया है। बिहार चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। एक तरफ बीजेपी और जनता दल यूनाडेट का गठबंधन है तो दूसरी तरफ कांग्रेस, वामपंथी पार्टियों और राष्ट्रीय जनता दल का महागठबंधन हैं।
बीजेपी की तरफ से नीतिश कुमार मुख्यमंत्री पद का चेहरा है तो महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव सीएम के चेहरा है। दोनों ही राजनीतिक पार्टियां चुनाव जीतने के लिए एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं। तेजस्वी बिहार के युवाओं के पंसदीदा बने हुए हैं। उन्होंने अपने वादें में कहा है कि वह अपनी पहली कैबिनेट बैठक में युवाओं को दस लाख नौकरियों के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करेंगे। अब देखना होगा कि किसे बिहार के लोग पंसद करते हैं और कौन होगा बिहार का नया मुख्यमंत्री।